तुम अगर मुझको ना चाहो...सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में लड़की को दी खौफनाक सजा, शादी के दिन ही उतार दिया मौत के घाट

तुम अगर मुझको ना चाहो तो कोई बात नहीं, किसी और को चाहोगी तो मुश्किल होगा....इस शायरी से मिलती जुलती ही घटना यूपी से सामने आई है। जहां एक सिरफरे आशिक ने अपनी शादी के दिन ही दुल्हन के सीने में गोली मार दी। इस घटना में दुल्हन की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं शादी की खुशियां भी मातम में बदल गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

दरअसल, यह घटना उत्तर प्रदेश की झांसी जनपद का है। जहां शादी के दिन ब्यूटी पार्लर में मेकअप करने गई एक दुल्हन को सिरफिरे आशिक ने गोली मार दी। गोली लगने के चलते दुल्हन की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद दुल्हन के घर वाले भी वहां पहुंचे। दुल्हन को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के दतिया जिले का एक परिवार अपनी 20 वर्षीय बेटी की शादी करने के लिए झांसी के खोडन स्थित एक मैरिज लान में पहुंचा था। रविवार को युवती की शादी थी। उसकी शादी झांसी के ही एक गांव निवासी युवक के साथ तय थी। मैरिज लान में शादी की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान दुल्हन मेकअप करवाने के लिए ब्यूटी पार्लर गई। बताया जा रहा है कि युवती के पड़ोस का रहने वाला दीपक अहिरवार नामक एक युवक युवती से एक तरफा प्यार करता था।

जिस समय दुल्हन ब्यूटी पार्लर में मेकअप कर रही थी उसी समय दीपक अहिरवार तमंचा लेकर वहां पहुंचा। उसने दुल्हन को अपने साथ चलने के लिए कहा तो दुल्हन ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। बात उसके बाद ब्यूटी पार्लर संचालिका ने दीपक को पार्लर से बाहर निकाल दिया। वहीं ब्यूटी पार्लर से दीपक को बाहर निकालने के बाद ब्यूटी पार्लर संचालिका ने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया था। ब्यूटी पार्लर संचारीका और दुल्हन की बहन मौजूद थी। इसी बीच दरवाजे में लगा शीशा तोड़कर दीपक दोबारा अंदर प्रवेश कर गया।

ब्यूटी पार्लर में प्रवेश करने के बाद दीपक दुल्हन का हाथ पकड़ कर जबरन उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा। इस दौरान दुल्हन विरोध किया तो उसने दुल्हन के सीने में दो गोली मार दी। उसके बाद आरोपी दीपक अपने एक सहयोगी के साथ वहां से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को पकड़ने जुटी है।


Comments